
स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) मेंबर करन महारा ने तिरंगा फहराया और सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।


करन महारा ने अपने संबोधन में कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए जनहित कार्यों को याद किया और कहा कि उस समय प्रदेश और देश में विकास की नई राहें खुल रही थीं।


उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में राष्ट्र को अनेक प्रकार के खतरे और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि आज आम आदमी अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना कर रहा है।


करन महारा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आम आदमी की नजरें कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजर से लगी हुई हैं और पार्टी इस समय जनता की आवाज़ बनने की दिशा में काम कर रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और सभी ने संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस गणतंत्र दिवस समारोह ने पार्टी के पक्षकारों और प्रदेशवासियों को एकजुट होकर लोकतंत्र और राष्ट्रभक्ति की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।


