जानिए आक राशिफल क्या कहती है आपकी राशियाँ

जानिए आक राशिफल क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। पारिवारिक दायित्व भी पूरे होंगे। वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें, इससे निर्णय लेना आसान होगा। बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन आपके व्यावहारिक जीवन में काम आएगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद किसी काम में व्यवधान आ सकता है, लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी या लापरवाही ठीक नहीं है। सहज तरीके से काम निपटाते चलें। समय पर सही कदम उठाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी।

व्यवसाय- व्यापारी लोग किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियों में लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए उससे जुडी रूपरेखा पहले ही बना लें।
लव- पति पत्नी के संबंधों में तकरार का असर परिवार पर भी हो सकता है। इसलिए कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन जैसी गतिविधियों में भी बिताएं।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। योग और व्यायाम के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी और आप सुकून से अपनी दिनचर्या बिताएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसकी गहराई से जांच कर लें, इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे। आत्मचिंतन और मनन करने से उलझी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी ध्यान रखें कि किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें, वरना नुकसान उठाना हो सकता है। संतान का मनोबल बनाए रखने के लिए उनके साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं।

व्यवसाय- कारोबार में कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। पार्टनरशिप करने का विचार है तो देर न करें, समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष जिम्मेदारी या अधिकार मिल सकता है, लेकिन कार्यभार भी बढेगा।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और घर में मधुरता बनाए रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। खांसी, जुकाम और संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी और आप सुकून से अपनी दिनचर्या बिताएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसकी गहराई से जांच कर लें, इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे। आत्मचिंतन और मनन करने से उलझी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी ध्यान रखें कि किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें, वरना नुकसान उठाना हो सकता है। संतान का मनोबल बनाए रखने के लिए उनके साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं।

व्यवसाय- कारोबार में कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। पार्टनरशिप करने का विचार है तो देर न करें, समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष जिम्मेदारी या अधिकार मिल सकता है, लेकिन कार्यभार भी बढेगा।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और घर में मधुरता बनाए रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। खांसी, जुकाम और संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी तथा आपको मानसिक और आत्मिक सुकून भी मिलेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पण भावना आपको नए रास्ता दिखाएगी और फायदा भी होगा।
नेगेटिव- लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत भी जरूरी है। नियमों का उल्लंघन न करें, वरना समस्या बढ सकती है। लेनदेन से जुड़ी गतिविधि करने से पहले सोच विचार जरूर कर लें। आसपास के लोगों के साथ सोसाइटी से जुडी किसी बात पर वाद विवाद की आशंका है।

व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में आज कोई अधूरा काम पूरा होगा और किसी नए काम की योजना भी आगे बढ सकती है। हालांकि अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। युवाओं को करियर से जुड़ा कोई समाचार मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी आपके खिलाफ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं।
लव- कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ भी बिताएं। इससे आपसी संबंध मधुर होंगे तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना भी बढेगी।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें और कुछ समय प्रकृति के पास भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की संभावनाएं मिलेंगी। अपने से जुडे काम निपटाने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक मसला सुलझने से घर का वातावरण सुखद होगा। किसी निकट संबंधी के आगमन से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है।
नेगेटिव- सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करके निर्णय लेने से गलतियां हो सकती हैं। मौजमस्ती तथा व्यर्थ कामों में समय न बिताएं। अपनी मानसिक व शारीरिक ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ व्यवधान और दिक्कतें बनी रह सकती हैं। कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान दें, आपको उचित समाधान मिल सकता है। इस समय अपनी व्यावसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम भी दिखेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको ऊर्जावान रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल या जोड़ों के दर्द से राहत के लिए योग का अभ्यास जरूरी है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कोई बेहतरीन सलाह मिल सकती है। इससे आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ परिस्थितियों का सामना करने में समर्थ रहेंगे। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभा लेंगे। किसी तरह का भी जोखिम लेने से आप नहीं डरेंगे।
नेगेटिव- महिलाएं खासतौर पर अपने मान सम्मान को लेकर सजग रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। यदि यात्रा करनी हो तो अपने सामान की उचित देखभाल जरूर करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना किसी समस्या का हल रहेगा। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। बस योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना जरूरी है। पसीने और धूल मिट्टी वाले माहौल से दूरी रखें और साफ सफाई का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियों के अनुसार खुद में बदलाव लाने से मनोबल बढ़ेगा तथा कार्य भी आसानी से संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक अथवा पैतृक संबंधी कोई मसला हल हो सकता है। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव- व्यवस्थित रहने के लिए मानसिक तौर पर खुद को मजबूत और तनाव रहित रखना होगा। वित्त से जुड़ा कोई भी कदम उठाने से पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल कर लें। अपरिचित लोगों की बातों में न आएं तथा अपने कार्य पर ही ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत और लगन के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन किसी नए काम की शुरुआत करने में सतर्कता भी जरूरी है। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरी में किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से आप अपना लक्ष्य पा सकते हैं।
लव- घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे, जिससे सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी।
स्वास्थ्य- संक्रमण अथवा त्वचा संबंधी कोई परेशानी बढ सकती है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- संपत्ति की खरीदारी का मन हो तो उससे जुड़ा निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। घर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव लाने पर भी विचार करेंगे। युवाओं को कोई नया अवसर मिले तो तुरंत उस पर कार्य करें।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना आपको सुकून देगा।

व्यवसाय- कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कुछ नई गतिविधियों की तरफ भी ध्यान केंद्रित होगा। रुपया पैसे के मामले में किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। दफ्तर की गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर में धार्मिक आयोजन संबंधी रूपरेखा बन सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा नीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यदि कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वापसी की बेहतरीन संभावना है। साथ ही मीडिया तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको विशेष उपलब्धि मिल सकती है। दोपहर बाद कोई विशेष कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना चाहिए। आपके गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव की वजह से रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान होने की आशंका है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर आपका प्रबंधन तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल काम की गति को और अधिक बढ़ाएगा तथा सबके बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढेगी। पार्टनरशिप करते समय भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। लेकिन विवाह के बाहर के प्रेम संबंधों का नकारात्मक प्रभाव परिवार की सुख शांति को भी भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा उचित खानपान आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखेगा। नियमित योगाभ्यास आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलने से आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होगा। घर में नवीनीकरण अथवा साज सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी।
नेगेटिव- समय का उचित प्रबंधन करें। निर्णय लेने में इतना अधिक समय न लगाएं कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी समय अनुसार बदलाव लाएं।

व्यवसाय- व्यावसायिक क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि अपनी निगरानी में ही करवाएं। ध्यान रखें कि किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपके कार्य में गड़बड़ी हो सकती है। मीडिया और रचनात्मक व्यवसाय से जुडे लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में आज सफल रहेंगे।
लव- घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपकी पारिवारिक जीवन में परेशानी बढा सकते हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा प्रकृति के निकट रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं, परंतु आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- रुपया पैसे के मामले में किसी भी तरह का समझौता न करें। भाई बहनों के साथ किसी मुद्दे को लेकर कुछ कहासुनी की स्थिति रहेगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका से तनाव रह सकता है। परंतु वस्तु घर पर ही मिल जाएगी, इसलिए ज्यादा चिंता न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से कार्य नहीं हो पाएंगे, परंतु फिर भी आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिल जाएंगे। कोई बेहतर ऑर्डर भी मिल सकता है। आयात निर्यात संबंधी कार्यों में नुकसान होने की आशंका है।
लव- बाहरी लोगों का अपने घर में दखलअंदाजी न होने दें। क्योंकि इस वजह से घर की सुख शांति प्रभावित हो सकती है।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की मन मुताबिक गतिविधियों में रुझान बना रहेगा और इससे आप आराम महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए यह दिन कोई शुभ समाचार ला सकता है।
नेगेटिव- अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। ज्यादा सोच विचार करने से समय निकल भी सकता है। खर्चे बढ़ेंगे, परंतु आय की स्थिति भी बेहतर होने से परेशानी महसूस नहीं होगी। कोई भी कानूनी प्रक्रिया बहुत सोच समझकर करें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा फोकस रखें।

व्यवसाय- अभी कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। इस समय अपने संपर्कों का दायरा और अधिक बढाने की जरूरत है। प्रयासरत रहें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत निकट भविष्य में बेहतर परिणाम देगी। नौकरी में आज लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है। आपके नेतृत्व में सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधित कोई विशेष गतिविधि भी संपन्न होगी। अपनी किसी उपलब्धि से आप गर्वित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करते समय सरकारी नियमों का उल्लंघन न करें। दूसरों को सलाह देने की आदत आपके लिए मुसीबत पैदा कर सकती है। युवाओं को खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई भी मौका हाथ में आए तो आलस की बजाय तुरंत उस पर अमल करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी जिम्मेदारियां खुद की निगरानी में ही पूरी करने की कोशिश करें। वित्त संबंधी कारोबार में मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर फायदे की स्थिति में रहेंगी। सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यालय में किसी के साथ वाद विवाद में न पडें।
लव- घर में किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर हो सकता है। ज्यादा भीड़ और प्रदूषण वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3