जिले में बर्फबारी व बारिश के बाद मौसम में सुधार, विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश

जिले में बर्फबारी व बारिश के बाद मौसम में सुधार, विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

जिले में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आज सूरज निकल आया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, भारी बर्फबारी के चलते जिले की पाँच सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है।

शीतलहर और बर्फबारी के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आज प्राथमिक से लेकर इंटर तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार, जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी सावधानी और दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें।

जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है और आवश्यक होने पर आपात कदम उठाने के लिए तैयार है।