
स्थान – हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री बनने के उपरांत श्री कार्तिक हर्बोला का आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी से वाहन रैली के रूप में हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गणपति बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई।


वाहन रैली और कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने श्री हर्बोला का फूल-मालाओं से स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।


आशीर्वाद समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश और भरोसा है और युवा साथी कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुनः उत्तराखंड की सत्ता में लौटेगी और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्तिक हर्बोला के नेतृत्व में जिला संगठन को प्रदेश में अग्रणी बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश मंत्री के रूप में कार्तिक हर्बोला संगठन को मजबूती देंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने भाजपा के उन वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अपना जीवन पार्टी को मजबूत करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने राम अवतार राजौर, सुंदर लाल मौर्य, मनोहर लाल मिश्रा और सुधांशु श्रोतिय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं भाजपा समर्थक मौजूद रहे, जिससे समारोह पूरी तरह सफल और उत्साहपूर्ण रहा।


