अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘वीआईपी एंगल’ पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘वीआईपी एंगल’ पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी द्वारा जारी किए गए कथित वीडियो में ‘गट्टू’ नाम के एक व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, जिसे इस मामले से जुड़े वीआईपी के तौर पर बताया जा रहा है। इस दावे के सामने आते ही मामला फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है।

इसी के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने आज राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार मामले की सच्चाई सामने आने से रोक रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस ने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के बिना पीड़िता को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।