


रिपोर्ट: नसीम अहमद
स्थान: अल्मोड़ा

नगर के बाटा चौक क्षेत्र में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब दो स्थानीय व्यापारियों पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी दीपक जोशी और जगदीश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए।




घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारियों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, व्यापारिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।




