


लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


लालकुआँ। बाल विकास विभाग द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम के तहत आज एनडी तिवारी हॉल में 8वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता को भी सुनिश्चित किया गया, ताकि कुपोषण और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याओं पर पूरे परिवार में जागरूकता लाई जा सके।



कार्यक्रम में वर्षभर की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए, राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत 7 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, धात्री महिलाओं को गोधूलि गोद भराई, और छोटे बच्चों के लिए पोषण किट वितरित किया गया, जिसमें प्रोटीनयुक्त सामग्री शामिल थी।



इस मौके पर लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय पोषण माह के महत्व और कुपोषण के खिलाफ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को सशक्त बनाता है, बल्कि पूरे परिवार की स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है।



स्थानीय लोग और लाभार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे पहल ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों में स्वास्थ्य सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं।




