


स्थान – बाजपुर
रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू


बाजपुर। सोमवार को ग्राम पंचायत मुंडिया पिस्तौर देहात के अंतर्गत दोराहा रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में एक खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।



बैठक में ग्राम विकास अधिकारी हरिकेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।



ग्राम प्रधान हरमीत सिंह बड़ैच ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के मेंबर भी बैठक में शामिल हुए और अपने वार्ड की समस्याएँ लेटर-पेड के माध्यम से अधिकारियों को सौंपी।


अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं को गंभीरता से लिया और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बैठक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सीधे संवाद का माध्यम बनकर जनता की समस्याओं के समाधान में मदद करते हैं।




