कोटाबाग: ग्रामीणों को सुरक्षा व सुविधा के लिए सोलर लाइट का तोहफ़ा

कोटाबाग: ग्रामीणों को सुरक्षा व सुविधा के लिए सोलर लाइट का तोहफ़ा

स्थान – कालाढूंगी।
रिपोर्टर – भगवान मेहरा।

विकासखंड कोटाबाग के दूरस्थ गांव रियाड में वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी ज्येष्ठ प्रमुख पति उमेश तिवारी ने जरूरतमंद परिवारों को सोलर लाइट प्रदान करने का वादा पूरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत रियाड का भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की और 6-7 परिवारों के घरों में सोलर लाइट स्वयं लगाई।

उमेश तिवारी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय गुलदार और बाघ जैसी जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सोलर लाइट बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट लगाने से न केवल अंधेरे में सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि जंगली जानवरों से होने वाले खतरों से भी निजात मिलेगी।

इस कार्य को उन्होंने अपने निजी खर्चे से पूरा किया। ग्राम प्रधान रियाड महेश कांडपाल ने समाजसेवी उमेश तिवारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका यह कदम ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत है और सुरक्षा व विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे ग्रामीण सुरक्षा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।