लक्सर में अवैध खनन क्रेशर सीज, जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी

लक्सर में अवैध खनन क्रेशर सीज, जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी


स्थान – हरिद्वार
रिपोर्टर – शहजाद अली

लक्सर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा की टीम ने ग्राम बाड़ीटीप स्थित मैसर्स अवनि स्टोन क्रेशर पर छापेमारी की। यह क्रेशर 6 अक्टूबर को पहले ही सीज किया गया था, लेकिन संचालक ने सील तोड़कर अवैध खनिज उतारना शुरू कर दिया।

जांच के दौरान टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेशर को पुनः सील कर दिया और कोतवाली लक्सर में FIR दर्ज कराई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अवैध खनन और भंडारण पर जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार को राजस्व हानि पहुँचाने वालों के खिलाफ कड़ा कानूनी कदम उठाया जाएगा।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि अवैध खनन की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।