हल्द्वानी-काठगोदाम में आयोजित हुआ चार दिवसीय ‘स्वदेशी दीपावली मेला’

हल्द्वानी-काठगोदाम में आयोजित हुआ चार दिवसीय ‘स्वदेशी दीपावली मेला’

स्थान – हल्द्वानी-काठगोदाम
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2025 से चार दिवसीय स्वदेशी दीपावली मेला का आयोजन किया गया। मेले का भव्य उद्घाटन माननीय महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

महापौर ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि इस दीपावली पर हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादकों और कारीगरों का समर्थन करना चाहिए।

मेला में नगर निगम के स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, पार्षदगण, सिटी मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठनकर्ता और समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने बताया कि यह मेला चार दिनों तक आयोजित रहेगा और जनता को स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यालय महापौर, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम