


हल्द्वानी। दीपावली पर्व को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के बाद मुखानी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹37,500 नकद व 52 पत्ते ताश बरामद किए हैं।




एसएसपी मीणा ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि त्योहारों के दौरान अवैध नशा, जुआ और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दिनेश चंद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को मुखानी थाना क्षेत्र के विक्टोरिया नंबर-1, गैर वैशाली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया —

1. दिनेश बिष्ट पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली
2. विपिन चंद्र कांडपाल पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ कांडपाल निवासी विक्टोरिया नंबर 1, नियर चोफला
3.देवेंद्र सिंह पुत्र सुबोध कुमार निवासी गैस गोदाम रोड, भूमिया मंदिर के पास
4. हरिचंद तिवारी पुत्र भोला दत्त तिवारी निवासी तिवारी कॉलोनी, विक्टोरिया नंबर 1

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:
▪️ उ.नि. वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी आरटीओ)
▪️ कांस्टेबल सुरेश देवड़ी
▪️ कांस्टेबल बलवंत सिंह
▪️ कांस्टेबल रोहित

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि “जश्न में जुर्म की कोई जगह न रहे।”




