अल्मोड़ा: रामज्योति आंदोलन के 35 वर्ष पूरे होने पर सम्मान समारोह आयोजित

अल्मोड़ा: रामज्योति आंदोलन के 35 वर्ष पूरे होने पर सम्मान समारोह आयोजित

रिपोर्ट: हरीश भण्डारी

स्थान: अल्मोड़ा

रामज्योति आंदोलन के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज अल्मोड़ा में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बलराज पासी, तथा विधायक बंसीधर भगत ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर निर्माण से जुड़े योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 1990 में हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर रामज्योति आंदोलन के गौरवशाली इतिहास और उस समय अल्मोड़ा में हुए बड़े जन आंदोलन को भी याद किया गया।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि “आज से 35 वर्ष पहले 25 सितंबर 1990 को लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सोमनाथ से रामज्योति यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या पहुंची थी। उस दौरान करोड़ों रामभक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए आह्वान किया था, जिनमें से कई ने बलिदान भी दिया। अल्मोड़ा भी इस ऐतिहासिक आंदोलन का महत्वपूर्ण केंद्र रहा।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामज्योति आंदोलन ने देश की धार्मिक चेतना और एकता की भावना को मजबूत किया, जिसके परिणामस्वरूप आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, रामभक्त और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।