रुड़की में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

रुड़की में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

स्थान: रुड़की

दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुड़की में मिलावटी और खराब क्वालिटी वाली मिठाइयों पर बड़ा कदम उठाया है। रविवार को हरिद्वार की टीम ने शहर की कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए।

मोबाइल लैब के जरिए मौके पर ही मिठाइयों की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें 5 सैंपल मानक से नीचे पाए गए। इन नमूनों को आगे रुद्रप्रयाग लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि रिपोर्ट असफल आती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर बीरेंद्र सिंह बिष्ट और जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने मोबाइल लैब का निरीक्षण किया। विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि “साफ-सफाई और क्वालिटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”