


स्थान: देहरादून
उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS व स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के मुख्य संयोजक विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।





रतूड़ी ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल गैरसैंण राजधानी के समर्थन में हैं, उन्हें इस आंदोलन में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आगामी 9 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया जाए।



विनोद प्रसाद रतूड़ी ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो समिति द्वारा विशाल गैरसैंण मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं कर देती।





