कोटद्वार: चिल्लरखाल–लालढांग मार्ग निर्माण पर रोक, पूर्व मंत्री ने बीसी खंडूरी सरकार पर लगाया आरोप

कोटद्वार: चिल्लरखाल–लालढांग मार्ग निर्माण पर रोक, पूर्व मंत्री ने बीसी खंडूरी सरकार पर लगाया आरोप

संवाददाता: दलीप कश्यप
स्थान: कोटद्वार

कोटद्वार की लाइफ लाइन मानी जाने वाली चिल्लरखाल–लालढांग मोटर मार्ग को लेकर जनता लंबे समय से आंदोलनरत है। इस मामले में पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मार्ग पर कार्य रोकने की जिम्मेदारी तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और उनकी सरकार पर डाली है।

सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि 2007 में तत्कालीन बीसी खंडूरी सरकार ने 20 सितम्बर को एक शासनादेश जारी कर एपीआई कंपनी को चिल्लरखाल–लालढांग मार्ग पर कार्य बंद करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस वजह से मार्ग का निर्माण रोक दिया गया और यदि उस समय सरकार ने रोक नहीं लगाई होती तो यह मार्ग पूरी तरह बन चुका होता।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज भी जनता इस मार्ग के निर्माण के लिए संघर्ष कर रही है और जिम्मेदारों को तत्काल निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के लिए कदम उठाना चाहिए।