उत्तराखंड में अस्पतालों में बेड पर अलग-अलग रंग की चादर, स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास

उत्तराखंड में अस्पतालों में बेड पर अलग-अलग रंग की चादर, स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास

देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अस्पतालों में सफाई और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब सप्ताह के सातों दिन अस्पतालों के मरीजों के बेड पर अलग-अलग रंग की चादर बिछाई जाएगी, ताकि सफाई और रोगियों की देखभाल में सुधार हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि यदि कोई बिना पर्चे की दवा बेचते पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब तक 220 डॉक्टर नियुक्त किए जा चुके हैं, जबकि मेडिकल कॉलेजों में 400 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

भविष्य में 280 और डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे 2025 तक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी। वहीं, प्रदेश में अभी भी 42% तक स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है, जिसे 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य है।