


संवाददाता: संजय जोशी

स्थान: रानीखेत
भारतीय जनता पार्टी की जिला रानीखेत में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नेक्स्ट जेन जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को हर घर तक पहुँचाने के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।




भट्ट ने कहा कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को नेक्स्ट जेन जीएसटी, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को हर घर तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


कार्यक्रम तिथियाँ एवं स्थल:

- विधानसभा सल्ट: 14 अक्टूबर, सबोली शिव मंदिर, सल्ट
- विधानसभा द्वाराहाट: 16 अक्टूबर, शीतला पुष्कर मैदान, द्वाराहाट
- विधानसभा रानीखेत: 17 अक्टूबर, श्री गोलू मंदिर, ताड़ीखेत

जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यशालाओं के सफल आयोजन हेतु सक्रिय योगदान देने का निर्देश दिया। बैठक में जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी और रानीखेत एवं ताड़ीखेत मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



