


लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के पावन अवसर पर लालकुआँ में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर, वीआईपी गेट से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई मंदिर में समाप्त हुई।





यात्रा में भगवान वाल्मीकि, भगवान शंकर, हनुमान, काली माता सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजा, आतिशबाजी और कलाकारों द्वारा शानदार करतब प्रस्तुत किए गए, जिसने लोगों का मन मोह लिया।





यात्रा मार्ग के दोनों ओर पुलिस एवं प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रही, ताकि आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

नगरवासियों ने इस अवसर पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान वाल्मीकि की जयंती की ढेरों शुभकामनाएँ प्रकट की।




