भगवानपुर: दिन दहाड़े डकैती, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भगवानपुर: दिन दहाड़े डकैती, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लोकेशन: रुड़की
रिपोर्ट: अर्सलान अली

थाना क्षेत्र के चांचक गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मंगलौर थाना क्षेत्र के थिथौला गांव में शादी में गया हुआ था। घर लौटने पर देखा कि अलमारी के ताले तोड़ दिए गए थे और उसमें रखे लाखों रुपये के नकद और जेवरात चोरी हो गए थे।

परिवार ने इस मामले में भगवानपुर थाना में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और बारीकी से जांच की। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

स्थानीय लोग इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से तत्पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।