


लोकेशन – विकासनगर
रिपोर्ट – सतपाल धानिया

उत्तराखंड सरकार ने एप्पल मिशन से जुड़े किसानों को जल्द ही सब्सिडी देने की तैयारी की है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन में किसानों से बात करते हुए यह जानकारी दी।





जानकारी के अनुसार राज्य में कुल 545 एप्पल किसान हैं, जिनका बकाया लगभग 42 करोड़ रुपए विभाग के ऊपर है। किसानों का आरोप था कि उद्यान विभाग ने उनकी सब्सिडी हड़प ली और 20 प्रतिशत लागत का भुगतान भी रोका। इस कारण कई किसानों ने सेब की खेती छोड़ दी थी।



मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 2022 में हुई घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, लेकिन अब 2023-24 और 2024-25 की सब्सिडी किसानों को शीघ्र ही दी जाएगी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि लंबित भुगतान जल्द निपटाया जाएगा।



साथ ही मंत्री ने हर घर स्वदेशी अभियान का भी समर्थन किया और कहा कि विदेशी उत्पादों के आयात से देश की संपत्ति बाहर जा रही है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपील की।



