बाजपुर: ग्राम पंचायत रेहटा में आयोजित रामलीला में दिखाई गई सूर्पनखा वध की कथा

बाजपुर: ग्राम पंचायत रेहटा में आयोजित रामलीला में दिखाई गई सूर्पनखा वध की कथा

स्थान – बाजपुर,रेहटा

रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

दशहरे के पर्व के बाद गाँवों में रामलीला का आयोजन अब भी जारी है। यह आयोजन खासकर उन ग्रामीणों के लिए है, जो शहर तक नहीं पहुँच पाते, ताकि वे भी इस धार्मिक व सांस्कृतिक पर्व का आनंद ले सकें।

इस वर्ष ग्राम पंचायत रेहटा में रामलीला के प्रसंग का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। समारोह में बाजपुर की प्रसिद्ध कलाकार किनर समन और मीना ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि दान लेने के साथ-साथ देना भी सीखना चाहिए और उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की सराहना की।

रामलीला के दौरान प्रमुख दृश्य में लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा की नाक कटाई का प्रसंग दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने बड़ी उत्सुकता और श्रद्धा के साथ देखा। आयोजन ग्रामीणों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ ही उत्सव का आनंद भी प्रदान कर रहा है।