नैनीताल: हरी नगर बूचड़खाने के पास मामूली विवाद में चाकू से हमला, महिला घायल

नैनीताल: हरी नगर बूचड़खाने के पास मामूली विवाद में चाकू से हमला, महिला घायल

रिपोर्ट: सुनील बोरा

स्थान: नैनीताल

तल्लीताल थाना क्षेत्र के हरी नगर बूचड़खाने के समीप मामूली विवाद के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी बीच बीच बचाव करने आई महिला शबाना पर सोनू और यामीन नामक युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

हमले में शबाना के हाथ में लगभग 3-4 इंच का घाव आया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसे तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी इसी क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर जान चली गई थी। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।