सेलाकुई में नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया कूड़े का मोर्चा, खुद चलाया कचरा वाहन

सेलाकुई में नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया कूड़े का मोर्चा, खुद चलाया कचरा वाहन

स्थान: विकासनगर
रिपोर्ट: सतपाल धानिया

नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। दुर्गंध और स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने खुद जिम्मेदारी संभाली।

पड़ताल के दौरान सुमित चौधरी को कूड़े से भरे वाहन का स्टेयरिंग संभालते और गली-गली कूड़ा उठाते देखा गया। वे स्वयं वाहन चला कर कचरा शहर से बाहर निस्तारित कर रहे थे।

इस दृश्य की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसे देखकर लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना और आलोचना दोनों की।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने के साथ ही सत्ता में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम की प्रशंसा की और कहा कि यदि कूड़ा समय पर नहीं उठाया गया तो शहर में महामारी और दुर्गंध फैलने की संभावना थी।