बिग ब्रेकिंग: टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, चंबा के पास नगणी के समीप बस पलटी – दो की मौत, कई घायल

बिग ब्रेकिंग: टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, चंबा के पास नगणी के समीप बस पलटी – दो की मौत, कई घायल

ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी

टिहरी गढ़वाल, 10 सितंबर: आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगणी के पास एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रारंभिक जानकारी: 2 लोगों की मौत, कई घायल

हादसे में अब तक 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। स्थानीय प्रशासन और एम्बुलेंस टीमें मौके पर मौजूद हैं और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य जारी

  • अतिरिक्त एम्बुलेंस और राहत टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।
  • स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।
  • बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

हादसे का कारण पता नहीं, जांच शुरू

बस के पलटने के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार या सड़क पर फिसलन को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है