कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, हरिद्वार में जिला अध्यक्ष चयन के लिए फीडबैक जुटाना शुरू

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, हरिद्वार में जिला अध्यक्ष चयन के लिए फीडबैक जुटाना शुरू

ऑब्जर्वर जी. राजू रुद्रा ने गैंडीखाता में किया कार्यकर्ताओं से संवाद, छह नामों का पैनल जाएगा केंद्रीय नेतृत्व के पास

हरिद्वार, 10 सितंबर: आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत उत्तराखंड कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के ऑब्जर्वर जी. राजू रुद्रा ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गैंडीखाता क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद किया।

ऑब्जर्वर रुद्रा ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत यह प्रक्रिया ग्राउंड लेवल पर रायशुमारी के जरिए की जा रही है, जिसमें कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

छह नामों का पैनल जाएगा दिल्ली

उन्होंने कहा कि फीडबैक के आधार पर छह नामों का एक पैनल तैयार कर कांग्रेस के केंद्रीय संगठन को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम निर्णय लेकर जिला अध्यक्ष और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश

ऑब्जर्वर ने यह भी कहा कि यह कवायद केवल पदों की नियुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नई ऊर्जा के साथ आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है।