रुड़की के झबरेड़ा में खेत की डोल के विवाद में युवक ने लगाई आग, तीन कमरों में लगी एक साथ आग से फैली सनसनी

रुड़की के झबरेड़ा में खेत की डोल के विवाद में युवक ने लगाई आग, तीन कमरों में लगी एक साथ आग से फैली सनसनी

पुरानी रंजिश ने ली हिंसक रूप, आरोपी रजनीश ने खुद ही पहुंची ‘मदद’ करने – पुलिस जांच में हुआ खुलासा

रुड़की, झबरेड़ा, 10 सितंबर: खेत की डोल (मेड़) को लेकर पुरानी रंजिश एक गंभीर आपराधिक वारदात में तब्दील हो गई, जब एक युवक ने तीन अलग-अलग कमरों में एक साथ आग लगाकर बदला लेने की कोशिश की। घटना झबरेड़ा क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में जब तीन कमरों में एकसाथ आग लगने की बात सामने आई, तो एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

जांच के बाद जो सामने आया, वह चौंकाने वाला था। आरोपी युवक रजनीश ने पुरानी रंजिश और बदले की भावना से इस आगजनी की साजिश रची और खुद ही मौके पर ‘मदद’ करने वाला बनकर पहुंचा, ताकि शक न हो।

पुलिस ने रजनीश को हिरासत में ले लिया है, और उसके खिलाफ आगजनी, साजिश और आपराधिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच तेज, साजिश की गहराई की हो रही पड़ताल

पुलिस का कहना है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।