

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्तावों पर हो सकता है निर्णय

देहरादून, 10 सितंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस अहम बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।




सूत्रों के अनुसार, बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और वन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। सरकार राज्य के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में नई योजनाओं को स्वीकृति दे सकती है।





बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक घोषणा कैबिनेट मंत्री या शासकीय प्रवक्ता द्वारा की जाएगी। यह बैठक राज्य के आगामी नीतिगत निर्णयों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




