जसपुर में निकेश चंद्र अग्रवाल का सम्मान समारोह सम्पन्न

जसपुर में निकेश चंद्र अग्रवाल का सम्मान समारोह सम्पन्न

लोकेशन – जसपुर

रिपोर्टर – अज़ीम खान

उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर व्यापार मंडल ने किया भव्य सम्मान

जसपुर के वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी निकेश चंद्र अग्रवाल को उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जसपुर द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह अरोरा एवं पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक सिंह अरोरा सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल को फूल मालाएं पहनाकर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने निकेश चंद्र अग्रवाल के लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक एवं व्यापारिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राइस मिलर्स एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और उद्योग जगत की समस्याओं का प्रभावी समाधान निकलेगा।

कार्यक्रम में नगर के अनेक व्यापारी, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरा माहौल उत्सवमय और सम्मान से परिपूर्ण रहा।