ऑपरेशन रोमियो” अभियान की कमान स्वयं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने संभाली, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

ऑपरेशन रोमियो” अभियान की कमान स्वयं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने संभाली, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस अभियान की कमान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने संभाल रखी है। वे लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं और मौके पर मौजूद रहकर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

श्री मीणा का उद्देश्य स्पष्ट है—महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता अथवा असामाजिक गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के तहत छेड़छाड़ की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई, मनचलों की पहचान और गिरफ्तारी, तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान को और अधिक प्रभावशाली एवं सख्त बनाया जा रहा है ताकि महिलाएं निडर होकर अपने कार्यों में संलग्न रह सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर अशोभनीय हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग के इस सक्रिय अभियान से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और महिलाओं ने भी राहत की सांस ली है। अभियान की सफलता के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।