आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई भी जरूरी फैसला लेते समय घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें और उस पर अमल करें। ऐसा करना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। घर बदलने से जुड़ी योजनाओं पर आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू हो सकता है।
नेगेटिव: कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। लेकिन कोई भी नया लेनदेन या उधार संबंधी गतिविधि न करें। बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को गोपनीय रखें। विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने का यह सही समय है। टैक्स से जुड़े कागजात पूरे रखना जरूरी है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी काम को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
लव: पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनाए रखना बहुत जरूरी है।
हेल्थ: सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल रहेगा। आज कोई ऐसी सुखद घटना घट सकती है कि आप खुद हैरान रह जाएंगे। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का अनुभव होगा।
नेगेटिव: कुछ समय खुद पर विचार करने में भी लगाएं। शक और वहम जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। यह समय अपने भविष्य के प्रति सावधान रहने का है।

करियर: कार्यक्षेत्र पर स्टाफ की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए आपकी मौजूदगी जरूरी है। आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियों में कुछ नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग अपने सरकारी दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखें।
लव: घर में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ: मौजूदा मौसम से अपना बचाव करने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिवआय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू होने से राहत मिलेगी। अगर कोई लेनदेन या प्रॉपर्टी संबंधी काम अटका हुआ है, तो आज प्रयासों से सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव: घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न रखें। यह समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान निकालने में बिताएं।

करियर: व्यवसाय की दृष्टि से समय सामान्य है। बनते हुए कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, इसलिए संयम बनाए रखना सही रहेगा। व्यवसाय में कर्मचारियों और माल की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखें। जरा सी लापरवाही भी नुकसानदायक रहेगी। आय की स्थिति अच्छी रहेगी।
लव: घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोग और तालमेल वाला व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
हेल्थ: खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: परिवार और खास दोस्तों के साथ मनोरंजन से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन खुश रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने की कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि से परीक्षण करवा लें। निश्चित ही आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है।
नेगेटिव: अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी तरह की अनिर्णय की स्थिति में परिवार के अनुभवी और बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर: ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। विदेश से जुड़े व्यवसाय में फिर से गति आएगी। टैक्स और लोन से जुड़े मामलों को तुरंत निपटाने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी में मौजूदा परिस्थितियों की वजह से काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा।
हेल्थ: खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपने किसी सपने को सच करने का अच्छा समय चल रहा है। ऊर्जावान और सकारात्मक रहें। कुछ समय प्रकृति के पास या किसी आध्यात्मिक जगह पर जरूर बिताएं, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव: वाद-विवाद जैसे मामलों में गुस्सा होने के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को सुलझाने की कोशिश करें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा। अपनी मनःस्थिति पर काबू रखना जरूरी है। प्राणायाम और योग करना सही है।

करियर: व्यवसाय में काम करने की गति बनी रहेगी, जिससे गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। ऑफिस में किसी गलती की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है, सावधान रहें।
लव: घर-परिवार में खुशनुमा और तालमेल वाला माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।
हेल्थ: नियमित रूप से व्यायाम और योग पर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा बदलाव लाने से व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव: यह समय बहुत ही संयम और धैर्य से बिताने का है। बेकार की मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। कभी-कभी परिवार को लेकर मन में असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है, लेकिन यह सिर्फ आपका वहम ही होगा।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अचानक बनते हुए कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है। ऑफिस में लोगों से बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें।
लव: घर में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपना समय बर्बाद न करें।
हेल्थ: दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी परेशानियों से सावधान रहें। नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ खरीदारी आदि में भी अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव: कुछ दिक्कतें भी बनी रहेंगी। घबराने के बजाय उनका समाधान ढूँढने की कोशिश करें। लेकिन कोई भी नया लेनदेन या उधार संबंधी गतिविधि न करें। बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में आपने जो लक्ष्य तय किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। अपने बाहरी संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव: पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त के अचानक मिलने से पुरानी यादें ताजा करके खुशी मिलेगी।
हेल्थ: बदलते मौसम का बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए मौसम के अनुसार अपना खान-पान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कामों को पूरा करने में रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग से फैसले लेने की कोशिश करें और व्यवहारिक होकर अपने कामों को पूरा करें। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव: विवादित मामलों से दूर रहें और किसी की गलत बात को सहन न करें, वरना बेवजह लोग आप पर हावी हो सकते हैं। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। उनकी देखभाल करना आपकी प्राथमिकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति होना जरूरी है, क्योंकि कोई खास काम पूरा हो सकता है। लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखें कि स्टाफ पर ज्यादा विश्वास करना आपको धोखा भी दे सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव: दोस्तों से मेल-मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए पारिवारिक सहमति मिल सकती है।
हेल्थ: खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें और आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समय का सही उपयोग करें। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास से ज्यादातर काम सही ढंग से पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी तरह की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव: बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास न करें, वरना आप खुद को मुसीबत में डाल लेंगे। बेहतर होगा कि अपने फैसले को ही प्राथमिकता पर रखें। कामों के लिए बहुत अधिक मेहनत भी करने की जरूरत है। किसी भी तरह की यात्रा से बचें।

करियर: व्यवसाय में अपने काम की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, क्योंकि इस वजह से कोई ऑर्डर रद्द होने की स्थिति हो सकती है। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में आप अपना लक्ष्य पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
लव: पारिवारिक व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा, समझदारी से काम लें। युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ: ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को सही बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपकी सोच में भी सकारात्मकता आएगी। कामों में सफलता मिलेगी। अपने कामों को जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने से अच्छी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: आपके अपने ही करीबी लोग आपके लिए कुछ दिक्कतें पैदा करेंगे। सावधान रहें और नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोएं तथा अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में व्यस्त रहें। आज यात्रा से बचें।

करियर: व्यवसाय में बजट से ज्यादा निवेश न करें। इस समय काम और जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी। साझेदारी से जुड़े कारोबार में अपनी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता के हिसाब से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के लिए कुछ न कुछ तोहफा लाना सबको खुशी देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ: गले में कुछ इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में ही दिन का ज्यादातर समय बीत जाएगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका सही योगदान रहेगा। साथ ही आपके संबंध और अधिक बेहतर होंगे।
नेगेटिव: वाद-विवाद में न पड़ें। आपका कोई करीबी संबंधी ही आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकता है। हालांकि आप पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप सकारात्मक महसूस करेंगे।

करियर: व्यवसाय में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) से जुड़े काम पर ज्यादा ध्यान दें। हालांकि कुछ चुनौतियां और रुकावटें रहेंगी। हो सकता है कि कोई समस्या आने पर आपको अपने नियमों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा।
लव: निजी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। करीबी संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खासकर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी नियमित जांच करवाएं और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: इस समय की ग्रह स्थिति आपकी कार्य क्षमता और योग्यता में बढ़ोतरी कर रही है। कुछ करीबी लोगों के मिलने से मन में खुशी रहेगी। किसी यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके मन के मुताबिक ही बीतेगा।
नेगेटिव: किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल करें, क्योंकि अनुभव की कमी से काम खराब भी हो सकता है। कोर्ट केस या संपत्ति से जुड़े विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने की कोशिश करें।

करियर: आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। अपने हर काम को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने से प्रोत्साहन मिलेगा।
लव: घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से खुशियों में और अधिक बढ़ोतरी होगी।
हेल्थ: पेट से जुड़ी कोई दिक्कत महसूस होगी। इस मौसम में बाहर के खाने-पीने की चीजों से बचें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8