रुड़की: होटल व्यवसायी के बेटे का अपहरण, फिरौती के लिए परिजनों को आया अज्ञात कॉल

रुड़की: होटल व्यवसायी के बेटे का अपहरण, फिरौती के लिए परिजनों को आया अज्ञात कॉल

स्थान-रूड़की

पिरान कलियर क्षेत्र के बेडपुर गांव से एक होटल स्वामी के बेटे अनवर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार शाम से लापता युवक के परिजनों को देर रात अज्ञात नंबर से कॉल कर फिरौती की मांग की गई, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बेडपुर निवासी अनवर शनिवार शाम लगभग चार बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

परिवारजन जब देर रात तक उसे ढूंढते रहे और कोई सुराग नहीं लगा, तभी युवक के बहनोई के मोबाइल पर अज्ञात कॉल आई। कॉलर ने अनवर के अपहरण की पुष्टि करते हुए मोटी रकम की फिरौती की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने कलियर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में सीआईयू (Crime Investigation Unit) समेत कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि अपहरण से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज़ी से जांच की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि अनवर किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं रखता था, जिससे यह और भी अधिक चिंता का विषय बन गया है।