रानीखेत में नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत महिलाओं की पारंपरिक झोड़ा प्रतियोगिता संपन्न

रानीखेत में नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत महिलाओं की पारंपरिक झोड़ा प्रतियोगिता संपन्न

स्थान-रानीखेत

संवाद्दाता-संजय जोशी

मां नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित महिलाओं की पारंपरिक झोड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शिवमंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में गौरा स्वयं सहायता समूह, चिलियानौला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला संघ, पिलखोली द्वितीय और मातृ शक्ति महिला समूह, शिवमंदिर तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता टीमों को नगद धनराशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंडी पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। झोड़ा गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने लोक संस्कृति, लोक आस्था और सामूहिकता की सुंदर मिसाल पेश की।

स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ ने इस आयोजन का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति आज भी जीवंत और सम्मानित है।