
लगातार बारिश से राहत कार्यों में बाधा, ट्रैक बहाल होने में लग सकता है समय



हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता – मनोज कश्यप
मो ०नं – 9634711022


शहर कोतवाली क्षेत्र के भीमगोडा इलाके में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मालवा आ जाने से हरिद्वार और देहरादून की ओर जाने वाली लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनें फंस गई हैं। इस घटना के चलते देहरादून और ऋषिकेश रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।



रेलवे की टीम ट्रैक से मलबा हटाने के कार्य में लगी हुई है, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है। ट्रैक पर पड़ा भारी मलबा हटाए बिना ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।



सीओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि, “ट्रैक पर मालवा आने के कारण हरिद्वार और देहरादून की ओर जाने वाली 10 से अधिक ट्रेनें फंसी हुई हैं। मलबा हटाने के बाद ही इन ट्रेनों को रवाना किया जा सकेगा। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि ट्रैक कब तक पूरी तरह से बहाल होगा।”


रेल प्रशासन और जीआरपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, राहत कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को स्टेशनों पर ही रोका गया है और रेल सेवाओं की बहाली के बाद ही आगे की यात्रा संभव हो सकेगी


