

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।



श्री प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में की गई चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनस अंसारी पुत्र खलील उर रहमान, निवासी वार्ड नंबर 21, बड़ी रोड इंदिरा नगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 19 वर्ष को प्रतिबंधित 10 इंजेक्शन Buprenorphine एवं 10 इंजेक्शन Avil के साथ गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त यह नशीले इंजेक्शन मोटरसाइकिल संख्या UK04AG4490 में परिवहन कर रहा था।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 219/2025, अंतर्गत धारा 8/22/29/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने इन नशीले इंजेक्शनों के स्रोत के रूप में हिमांशु नामक व्यक्ति का नाम बताया है, जिसकी तलाश जारी है।


गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
- उप निरीक्षक मोनी टम्टा
- कांस्टेबल सुनील कुमार
- कांस्टेबल यासीन
- कांस्टेबल लक्ष्मण राम
जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



