रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा, नम आंखों से दी विदाई

रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा, नम आंखों से दी विदाई

रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

नगर में मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के बीच निकाली गई। नित्य पूजा-अर्चना के बाद आवश्यक बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर से डोला यात्रा का शुभारंभ हुआ। भजन-कीर्तन, नगाड़ों और जयकारों के बीच मां को नम आंखों से विदाई दी गई।

भक्तिमय माहौल और सांस्कृतिक शोभायात्रा

भव्य डोला यात्रा में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह आरती हुई और भक्तों ने पुष्प-वर्षा कर मां नंदा-सुनंदा को विदाई दी। सांस्कृतिक शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। लोक संस्कृति और धार्मिक भजनों से वातावरण देर तक भक्तिमय बना रहा।

नगरभर से गुजरी यात्रा

डोला यात्रा द्यूलीखेत, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार, गांधी चौक और विजय चौक होते हुए वापस नंदा देवी मंदिर पहुंची। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जन विधिवत कालू गधेरा में किया गया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यात्रा में उमड़ी। समिति पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। यजमान अमित साह, नंदा देवी समिति अध्यक्ष अंशुल साह, समिति संरक्षक हरीश लाल साह, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करन माहरा, विमल सती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।