

स्थान – हल्द्वानी।

भारतीय युवा कांग्रेस की नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या का मंगलवार को हल्द्वानी में भव्य स्वागत किया गया। कुसुमखेड़ा चौराहे से शुरू हुई विशाल वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्वराज आश्रम पहुंची। रैली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला।



कार्यकर्ताओं का जोश और नेताओं के संबोधन
स्वराज आश्रम पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने मीमांशा आर्या को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां की युवा नेता को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि मीमांशा की वर्षों की मेहनत और संगठनात्मक सक्रियता को देखकर ही यह अवसर दिया गया है।



पूर्व राज्य मंत्री सुहैल अहमद और युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मीमांशा आर्या की नियुक्ति से युवाओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। इससे प्रदेश में युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।


अपने स्वागत समारोह में भावुक होते हुए नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने के लिए निरंतर संगठन और जनता की सेवा में कार्य करेंगी। मीमांशा ने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी का संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन युवाओं को हमेशा उचित मंच देता आया है।


इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन हेमंत बगड़वाल, पार्षद प्रीति आर्या, योगेश जोशी, संजय किरोला, मधु संगुरी, रजनी आर्य, शोभित कुमार, गीता बहुगुणा, जूही चुफाल, स्वाति जोशी, भागीरथी बिष्ट, कोमल जायसवाल, आयुष अग्रवाल, दिव्या आर्या, नवाज हुसैन, सौरभ कुमार, हिमांशु जोशी, मुकुल बालोटिया, पंकज कोहली, पूरन आर्या, विपिन चंद्रा, जय किशन समेत हजारों लोग शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने किया।




