आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव: अपने फैसले को ही सबसे ज्यादा महत्व दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। स्वभाव में घमंड और बहुत ज्यादा आत्मविश्वास जैसी नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पाना जरूरी है।

करियर: व्यवसाय में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी निकल जाएगा। अपने व्यवसायिक संपर्कों को और ज्यादा मजबूत करें। नई पार्टी और नए लोगों से व्यवहार करते समय सचेत भी रहें। साथ ही, कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।
लव: अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य: पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाएं। आयुर्वेदिक इलाज लेना सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त या जगह बदलने से जुड़े कामों की योजनाएं बनेंगी। इसलिए कोशिश करते रहें।
नेगेटिव: किसी संबंधी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटक सकता है, जिसकी वजह से स्वभाव में भी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास और ऊर्जा बनाए रखना जरूरी है। अपने खास कामों को प्राथमिकता पर रखें।

करियर: दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और ज्यादा मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध मिल सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई काम का बोझ मिल सकता है।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार हो सकता है। मौजूदा मौसम से अपना बचाव जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई शुभ समाचार मिलेगा और खास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता भी मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान दें।
नेगेटिव: अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी न होने दें और परिस्थितियों को संभालकर रखें। आज किसी भी तरह के लेन-देन से जुड़े मामलों को टाल दें।

करियर: कोई भी नया काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति रहेगी। समझदारी से काम लें और घर की बातों को बाहर जाहिर न होने दें।
स्वास्थ्य: कभी-कभी मनोबल में कमी और निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के पास जरूर बिताएं और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी खास काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। सही कोशिशों से आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर होगी। कोई निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। संतान की विदेश जाने से जुड़ी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
नेगेटिव: घमंड और ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से अपना भारी नुकसान करेंगे। इसलिए अपनी इन नकारात्मक आदतों में सुधार लाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। अनावश्यक खर्च न करें।

करियर: ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपके व्यवसायिक काम खुद ही बनते जाएंगे। सहयोगी और कर्मचारियों का भी आपके कामों के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी तबादले से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है, जो कि बेहतर रहेगी।
लव: घर और व्यवसाय दोनों जगह सही तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ काम की ज्यादा होने की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समय अनुकूल है। इस अच्छे समय का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस पर गंभीरता से काम करें। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी होगी।
नेगेटिव: आलोचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ तनाव की स्थितियां बनेंगी, लेकिन उससे आपका कोई भी नुकसान नहीं होगा, इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को कम करें। आज आने-जाने से बचें।

करियर: व्यवसायिक व्यवस्था उत्तम रहेगी और कर्मचारियों तथा स्टाफ के बीच सही तालमेल बना रहेगा। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करें। यह संबंध भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
लव: किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ नकारात्मक माहौल छा सकता है। बेहतर होगा कि किसी दूसरे का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य: किसी नकारात्मक बात की वजह से उदासी और डिप्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी शुभचिंतक से अपनी परेशानियां साझा करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन में कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताने से आप खुद को ऊर्जावान और खुश महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। साथ ही, आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा।
नेगेटिव: पर कभी-कभी आपके विचारों में वहम और संकीर्णता जैसी नकारात्मक बातें परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। अपने व्यवहार और विचार में बदलाव लाने के लिए कुछ आत्म चिंतन करें।

करियर: व्यवसाय से संबंधित कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में भी पुराने मुद्दे को लेकर मतभेद न पैदा होने दें। किसी भी मसले को शांति से सुलझाएं। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच गलतफहमी की वजह से कुछ मनमुटाव हो सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और घर में भी मिठास बनाए रखें।
स्वास्थ्य: किसी-किसी समय नकारात्मक विचारों के उठने से उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती हैं। योग और मेडिटेशन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ लोगों से संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ भी फायदेमंद मुलाकात होगी। घर में धार्मिक काम करवाने के लिए योजना बन सकती है। किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ना आपको खुशी और शांति देगा।
नेगेटिव: इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना सही नहीं रहेगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनजान न रहें। अगर रुपयों-पैसों के लेन-देन से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें या टाल ही दें।

करियर: काम की जगह पर सही व्यवस्था बनी रहेगी। आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली से व्यापार में गति आएगी। कोई ऑफिस की यात्रा होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें।
लव: संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी में तनाव पैदा हो सकता है। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने की कोशिश करें, जरूर सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। पर ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत आ सकती है। इस समय किसी भी काम का तनाव न लें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: बुजुर्गों का मान-सम्मान और आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर निभाएं, आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव: बातचीत करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। किसी बाहरी व्यक्ति या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू बातों में ध्यान न देकर अपने काम पर ही ध्यान लगाएं।

करियर: प्रॉपर्टी या कमीशन से संबंधित गतिविधियों में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लें, क्योंकि इस समय कोई धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। व्यवसाय में कोई भी लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। वरना भविष्य में कोई परेशानी आ सकती है।
लव: घर का वातावरण मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। पर अपना भी ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा भीड़-भाड़ या प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समय के अनुसार अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और रुतबा और ज्यादा बढ़ेंगे। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय दे पाएंगे।
नेगेटिव: ग्रह स्थिति में कुछ प्रतिकूलता भी रह सकती है। अफवाहों से दूर रहें। किसी काम के हिसाब से परिणाम न मिलने से तनाव न लें, बल्कि धैर्य बनाकर रखना ही सही है। बहुत जल्द आपको अपनी इस मेहनत के सही परिणाम जरूर मिलेंगे।

करियर: ज्यादातर व्यवसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। पर काम का बोझ ज्यादा अभी बना रहेगा। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। व्यापार में लिए गए ठोस और महत्वपूर्ण फैसले फायदेमंद साबित होंगे।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना बहुत जरूरी है। किसी तरह के इंफेक्शन होने की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: परिवार से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सही योगदान रहेगा। युवाओं को कोई नौकरी मिलने का प्रस्ताव आ सकता है।
नेगेटिव: भावनात्मकता और जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न लें। पहले सोच-विचार जरूर करें वरना कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा। इसलिए ऐसे लोगों से दूर ही रहें। संतान की तरफ से भी कोई नकारात्मक बात पता चलने से टेंशन रहेगी।

करियर: प्रॉपर्टी या कमीशन से संबंधित व्यवसाय में कुछ बेहतरीन डील होने की संभावना है। पर अन्य व्यवसाय में आज बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से किसी भी तरह का बिजनेस एग्रीमेंट न करें, क्योंकि कोई धोखाधड़ी हो सकती है। लोगों से जुड़े काम की नौकरी में सावधानी बरतें।
लव: आपसी तालमेल से शादीशुदा जीवन सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की भी नियमित जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। लेकिन सभी काम आसानी से बनने की वजह से खुश भी रहेंगे। सामाजिक या सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और पहचान भी बढ़ेगी।
नेगेटिव: मेहमानों का ज्यादा आना-जाना होने से आपको अपने व्यक्तिगत कामों को व्यवस्थित करने में थोड़ी दिक्कत होगी। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की संभावना है। इसका कारण अपने गुस्से पर काबू न रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।

करियर: व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने के लिए स्थितियां अभी पक्ष में नहीं हैं। क्योंकि अभी मेहनत के हिसाब से सही परिणाम हासिल नहीं होंगे। अपने कामों की गोपनीयता का ध्यान रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में विश्वसनीयता बनी रहेगी।
लव: कुछ समय घर परिवार के लिए जरूर निकालें। सबके साथ मनोरंजन से जुड़ी योजनाएं भी बनाएं। इससे आपसी प्रेम और प्यार ज्यादा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: मौजूदा मौसम की वजह से एलर्जी या त्वचा से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ समय समाज सेवी संस्था या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बिताएं। इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान लगाएं। कहीं से रुकी हुई पेमेंट की वापसी हो सकती है।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी की वजह से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सामान्य तरीके से अपने कामों को व्यवस्थित करते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। समय रहते सही कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जाएंगी।

करियर: मार्केट में अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। पर इस समय किसी भी तरह की ऑफिस की यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर ज्यादा काम का बोझ होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव: जीवनसाथी की सलाह आपके लिए राहत और शांति देने का काम करेगी और आप अपने कामों को और ज्यादा बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। शादी के बाहर के संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य: मौजूदा मौसम और प्रदूषण की वजह से एलर्जी जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5