आज का राशिफल जानिए किया  कहते हे आप के सितारे

आज का राशिफल जानिए किया कहते हे आप के सितारे

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी भी काम को सोच-समझकर करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और बेहतर जानकारी भी मिलेगी। युवा वर्ग अपना काम निकलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव: आज भावनाओं में आकर किसी के साथ पैसों का लेन-देन करना रिश्तों में किसी तरह की दरार ला सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

करियर: मौजूदा माहौल की वजह से अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचें। आपको अपनी मेहनत के सही नतीजे पाने के लिए अभी बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को अपना लक्ष्य समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव: परिवार के लोगों के बीच सही तालमेल रहेगा। घर में मेहमानों के आने-जाने से सबको सुख और खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य: ज्यादा काम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही मेहनत करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई प्रॉपर्टी या कोई और काम अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर सलाह-मशवरा करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। आपकी मेहनत और एकाग्रता से आपके निजी काम काफी हद तक सही तरीके से पूरे होते जाएंगे।
नेगेटिव: बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे तनाव मिलने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा लोग ज्यादा बेहतर पाने के चक्कर में वर्तमान उपलब्धि को हाथ से न जाने दें। इस समय जैसा मिल रहा है, उसी में संतोष रखें।

करियर: मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। हालाँकि इनके नतीजे आपको धीमी गति से ही मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ कुछ कहासुनी होने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़ी या ऑफिस की यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
लव: शादीशुदा संबंधों में सही तालमेल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ कुछ समय एक साथ बिताने से आपसी प्यार बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ेगी। अनियमित खान-पान की वजह से पेट में दर्द और गैस की शिकायत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक नजरिए और संतुलित सोच के साथ कामों को व्यवस्थित करते जाएंगे। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। आपका भावनात्मकता की बजाय व्यवहारिक नजरिया आपकी तरक्की में मददगार रहेगा।
नेगेटिव: परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। गलत सोच वाले दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हड्डियों से जुड़ा दर्द उनको परेशान कर सकता है।

करियर: काम की जगह पर कोई भी नया काम शुरू करने का सही समय है। आपकी योजनाएं भी काम में लाई जाएंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बात करते समय बहुत ज्यादा धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
लव: घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौसम के विपरीत खान-पान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत पैदा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल है। मन मुताबिक तरीके से काम बनेंगे। पक्का इरादा करके अपने हर काम पर ध्यान दें। पैसों के नजरिए से भी आज का दिन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां ला रहा है। रचनात्मक गतिविधियों में भी बेहतरीन समय बीतेगा।
नेगेटिव: अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा और इससे आपका मासिक बजट बिगड़ जाएगा। इसलिए सावधान रहें, क्योंकि इस चिंता का असर आपकी शांति और नींद पर भी पड़ सकता है। हालाँकि किसी दोस्त की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।

करियर: व्यवसाय के नजरिए से यह समय बेहतरीन है। साथ ही अपने संपर्कों के साथ संपर्क में रहना जरूरी है। इस समय काम की जगह पर अनुशासन और नियमों को और ज्यादा मजबूत भी करना होगा। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव: आपकी उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: वायु रोग और जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। तली हुई और वात बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन व्यवस्थित रूप से बीतेगा और सभी काम तय समय पर पूरे होते रहेंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बातचीत और विचार-विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे और कई तरह की जानकारी भी मिलेगी। बजट बनाने से खर्चों में कमी आएगी।
नेगेटिव: अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनजान न रहें और साथ ही जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। शांति और धैर्य से समस्याओं का समाधान निकालें।

करियर: आयात-निर्यात या विदेश से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। खर्चों के साथ-साथ कमाई की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। लोगों के साथ व्यवहार करते समय अपनी छवि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वाद-विवाद से दूर रहें।
लव: पति-पत्नी के बीच तालमेल भरा संबंध रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, पर जल्दी ही सुधार आएगा, तनाव न लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल है। मन मुताबिक तरीके से काम बनेंगे। पक्का इरादा करके अपने हर काम पर ध्यान दें। पैसों के नजरिए से भी आज का दिन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां ला रहा है। रचनात्मक गतिविधियों में भी बेहतरीन समय बीतेगा।
नेगेटिव: अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा और इससे आपका मासिक बजट बिगड़ जाएगा। इसलिए सावधान रहें, क्योंकि इस चिंता का असर आपकी शांति और नींद पर भी पड़ सकता है। हालाँकि किसी दोस्त की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।

करियर: व्यवसाय के नजरिए से यह समय बेहतरीन है। साथ ही अपने संपर्कों के साथ संपर्क में रहना जरूरी है। इस समय काम की जगह पर अनुशासन और नियमों को और ज्यादा मजबूत भी करना होगा। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव: आपकी उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: वायु रोग और जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। तली हुई और वात बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे आप बहुत ज्यादा शांति व हल्का महसूस करेंगे। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की भी खरीदारी होगी। आपको घर के किसी बड़े सदस्य की तरफ से कीमती उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव: भाई-बहनों से पैसों के कारणों को लेकर किसी तरह का मतभेद पैदा हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें, और संबंधों को खराब होने से बचाएं। अगर फैसला न ले पाएं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही रहेगा।

करियर: व्यापार में कोई बड़ी डील या एग्रीमेंट होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास और मनोबल आपको कोई खास फैसला लेने में सहायता करेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को विशेष अधिकार मिलने से काम का बोझ भी बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़ी किसी यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा।
लव: घर की उत्तम व्यवस्था रहेगी और परिवार के लोगों के बीच मधुर तालमेल रहेगा। पर प्रेम संबंधों में निराशा की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: असंतुलित खान-पान की वजह से पेट से संबंधित दिक्कतें पैदा होंगी। गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी और आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे और संबंधों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव: कुछ समय सगे-संबंधियों के साथ भी जरूर बिताएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी दोस्त या भाई के साथ किसी छोटी सी बात का बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है। आपसी संबंधों को मधुर और सहज बनाए रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है।

करियर: व्यवसायिक गतिविधियों को सही तरीके से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। आपको कोई सही सलाह मिलेगी। नए लोगों से भी संपर्क स्थापित होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में बदल सकता है।
स्वास्थ्य: गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: ग्रह स्थिति कुछ बेहतर हो रही है। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे और दोबारा अपने निजी कामों में अपना ध्यान लगा पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको सही मार्गदर्शन देगा।
नेगेटिव: रुपये-पैसे से जुड़े लेन-देन को सावधानी से करें या टाल दें तो बेहतर है। पर इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। भावनात्मकता की बजाय व्यवहारिक होकर अपने कामों को अंजाम दें। वरना कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है।

करियर: प्रॉपर्टी या कमीशन से जुड़े व्यवसाय में कुछ बेहतरीन डील होने की संभावना है, पर अन्य व्यवसाय में आज बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से किसी भी तरह का व्यापारिक एग्रीमेंट न करें, क्योंकि कोई धोखाधड़ी हो सकती है।
लव: घर-परिवार में सही तालमेल बनाकर रखें और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपना नुकसान न करें।
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता लेना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से जो काम रुका हुआ था, वह काम आज बड़ी आसानी से और आपके मन मुताबिक तरीके से हल हो जाएगा। नए कपड़े, गहने जैसी चीजें खरीदने की भी योजना बनेगी। समाज की गतिविधियों में आपकी किसी सलाह को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
नेगेटिव: अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। किसी भी तरह की फैसला न ले पाने वाली स्थिति में परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर: व्यवसाय में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी। आपकी किसी लापरवाही की वजह से काम की जगह पर कोई काम बिगड़ सकता है। साथ ही कमाई के साधनों में कुछ कमी रह सकती है। लेकिन धैर्य बनाकर रखें, जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। ऑफिस की यात्रा का प्लान बन सकता है।
लव: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका पूरा ध्यान रखें। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: गर्दन और पीठ से संबंधित दर्द परेशान करेगा। योग और व्यायाम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: परिवार से जुड़े किसी फैसले पर अमल करने का बेहतरीन समय है। इस समय प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। खुले दिल से उसका स्वागत करें। किसी खास सभा में जाने का मौका मिल सकता है। युवाओं को करियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक और एकांत में जरूर बिताएं। अपने आसपास के लोगों की सोच से अनजान न रहें। विचारों में अंतर की वजह से कुछ मतभेद उठ सकते हैं। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान न देकर खुद में ही मस्त रहें, व्यस्त रहें।

करियर: व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ कठोर व्यवहार न रखें, वरना उनकी कार्यक्षमता पर असर पड़ेगा। सरकारी कामों में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिल सकती है। कमीशन और टैक्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होगा। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां अभी बनी रहेगी।
लव: शादीशुदा संबंध सुखद रहेंगे। बच्चे की किलकारी से संबंधित भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पर इसका यह मतलब नहीं कि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुभवी और खास लोगों से मेल मुलाकात होगी और आपको कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। अपनी सूझबूझ और काम करने की क्षमता से परिस्थितियां अनुकूल कर लेंगे। इस समय सोच-समझकर लिया गया कोई फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव: व्यावसायिक उठा-पटक और आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी, जिससे बच्चे कुछ उदास रहेंगे। लेकिन समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। इस समय किसी पर भी विश्वास करना आपकी हानि का कारण बन सकता है।

करियर: व्यवसाय में अभी किसी भी नए काम को करने का जोखिम न लें। यह समय बहुत ही सावधानी से बिताने का है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में कुछ ठोस फैसले लेंगे। नौकरी में आपके कामों की बड़े अधिकारियों द्वारा सराहना होगी।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: गैस और बदहजमी की वजह से शरीर में सुस्ती और थकान रहेगी। खानपान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6