द्वाराहाट में स्व. विपिन त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

द्वाराहाट में स्व. विपिन त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

स्थान- रानीखेत
रिपोर्ट- संजय जोशी

द्वाराहाट। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व विधायक स्व. विपिन त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. विपिन दा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसंघर्षों से भरा रहा। राज्यहितों के लिए उन्होंने सजग प्रहरी की भूमिका निभाई

और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। कहा गया कि विपिन दा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

वक्ताओं ने हिमालय बचाने और बसाने पर जोर देते हुए जनगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सामाजिक कार्यकर्ता चारु तिवारी ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड आंदोलन किया गया था, उन्हें आज दरकिनार कर दिया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।