राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से चोरी हुए सीलिंग फैन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से चोरी हुए सीलिंग फैन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

स्थान : सितारगंज
रिपोर्ट : तनवीर आंसरी

कुछ दिन पूर्व शक्तिफार्म क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में हुई फैन चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के सभी 08 सीलिंग फैन बरामद कर लिए हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा कोतवाली सितारगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान एसएसआई विक्रम सिंह धामी के अनुसार, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा लिंक रोडों में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को मैन्युअल सर्विलांस के माध्यम से खंगाला गया।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वन शक्तिमंदिर के पास चैकिंग के दौरान अभिषेक सिकदार, पुत्र स्व. रविन्द्र सिकदार (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1 नेताजी कॉलोनी, शक्तिगढ़ थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी 08 सीलिंग फैन बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।