राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा रहे मुख्य अतिथि

राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत द्वारा किया गया।

करन माहरा बोले: राजीव गांधी थे आधुनिक भारत के निर्माता

अपने संबोधन में करन माहरा ने कहा,

“राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में दूरदर्शी पहल की। वे हमेशा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करते रहे।”

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्व. राजीव गांधी के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शब्दों और पुष्पांजलि के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में सभी कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, ग्राम प्रधान सुमित कुमार (भाड़गाँव), किशन अधिकारी (थकुलाड़ी), प्रीति पंत (वलना), अगस्त लाल साह, अन्य गणमान्य अतिथि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल अन्य प्रमुख नामों में अतुल जोशी, कुलदीप बिष्ट, प्रमोद पाल, दीप पांडे, पूरन मेहरा, विश्व विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, आनंद अग्रवाल, अनीस अहमद, राम चन्द्र मराठा, गोविंद बिष्ट, कैलाश राम, स्वाति बंसल, प्रियंका, विजय तिवारी, विनीत चौरसिया, माया बिष्ट, लीला नयाल, नाजिश, भीम सिंह मेहरा, अमन शेख, हर्षित किरौला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।