

देहरादून
संवाददाता – सचिन कुमार
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 5 अगस्त को भी प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा, और कई जनपदों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।



मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है।




साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यकता न हो तो पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से फिलहाल बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


नोट: प्रशासन ने सभी ज़िलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, और राहत-बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।



