

स्थान –लक्सर, हरिद्वार

लक्सर क्षेत्र में सोमवार देर रात से लगातार बारिश जारी है, जिससे शहर से लेकर देहात तक हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



बालवाली गंगा नदी पर तटबंध की स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इसकी मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।



लक्सर एसडीएम और एसपी देहात ने संयुक्त बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, साथ ही राहत और बचाव उपकरणों को तैयार स्थिति में रखा गया है।




मौसम विज्ञान विभाग ने हरिद्वार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आई है।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदी किनारों की ओर न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।




