त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: हल्द्वानी में मतगणना शुरू गौलापार और चोरगलिया क्षेत्रों से प्रारंभ हुई गिनती, आज आएंगे ग्राम प्रधान और बीडीसी के नतीजे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: हल्द्वानी में मतगणना शुरू गौलापार और चोरगलिया क्षेत्रों से प्रारंभ हुई गिनती, आज आएंगे ग्राम प्रधान और बीडीसी के नतीजे

रिपोर्ट: पंकज सक्सेना

हल्द्वानी

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत हल्द्वानी के एच.एन. इंटर कॉलेज में मतगणना प्रक्रिया आज सुबह से शुरू हो चुकी है।

प्रारंभिक दौर में गिनती का कार्य गौलापार और चोरगलिया क्षेत्रों से शुरू हुआ है। जल्द ही ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम आने में अभी कुछ समय लगेगा।

मतगणना की व्यवस्था:

हल्द्वानी विकासखंड में कुल 8 राउंड में मतगणना होनी है। इसके लिए 28 टेबल लगाए गए हैं, जिन पर प्रत्येक पर चार मतगणना कर्मी और एक सुपरवाइज़र की ड्यूटी लगाई गई है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी हेतु सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि जिले के सभी 8 ब्लॉकों में एक साथ मतगणना शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रत्याशियों के एजेंटों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम की सील खोली गई और उसके बाद ही मतपेटियों को काउंटिंग काउंटर पर लाया गया।

प्रत्याशियों की संख्या (हल्द्वानी ब्लॉक):

  • ग्राम प्रधान पद: 176 प्रत्याशी (55 ग्राम सभाओं में)
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC): 134 प्रत्याशी, 38 पदों पर
  • वार्ड सदस्य: 33 प्रत्याशी, 16 वार्डों में
  • जिला पंचायत सदस्य: 14 प्रत्याशी, 4 सीटों पर

आज की मतगणना से इन सभी प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला हो जाएगा।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है, और आम नागरिकों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।