हरीश रावत का बड़ा बयान – उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल, भाजपा पर साधा निशाना

हरीश रावत का बड़ा बयान – उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल, भाजपा पर साधा निशाना

टॉप – देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक दिए गए इस्तीफे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मानसून सत्र के पहले ही दिन इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने इस फैसले के राजनीतिक निहितार्थ की ओर इशारा करते हुए कहा कि “इसके पीछे बहुत कुछ छुपा है।”

हरीश रावत ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,

ऐसा इस्तीफा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति से जोड़कर देखा जाना चाहिए। भाजपा अब संवैधानिक पदों का भी उपयोग केवल राजनीतिक समीकरण साधने के लिए कर रही है।”


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं और पदों की गरिमा को नष्ट कर रही है और अब राज्यसभा के सभापति का पद भी पूरी तरह से राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बन गया है।

राजनीति गरमाई – विपक्ष हमलावर

धनखड़ के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भाजपा को घेरने में जुट गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि स्वास्थ्य कारण थे,

तो सत्र शुरू होने से पहले इस्तीफा दिया जा सकता था। अचानक सत्र के पहले ही दिन इस्तीफा देना दर्शाता है कि इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक योजना छुपी हो सकती है।

बिहार से क्या है कनेक्शन?

हरीश रावत के इस बयान से अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या भाजपा उपराष्ट्रपति पद को खाली कर बिहार की राजनीति या आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोई नई रणनीति बना रही है?