1.20 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹2 लाख से अधिक

1.20 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹2 लाख से अधिक

बागेश्वर

रिपोर्ट हरीश नगरकोटी

कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को 1.20 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2.02 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की और टीम को ₹2,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि बागेश्वर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।