

रिपोर्ट भगवान सिंह

टिहरी गढ़वाल

टिहरी जनपद के घनसाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नैल गांव में शनिवार दोपहर हुई भारी बारिश और तेज आंधी ने दो स्कूली बच्चों की जान ले ली।




राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा आरव (कक्षा 10) और मानसी (कक्षा 9) जब स्कूल से लौट रहे थे, तभी उन पर भारी-भरकम चीड़ का पेड़ गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मुख्य बिंदु:

- नैल गांव में तेज आंधी-बारिश से टूटा चीड़ का पेड़
- स्कूल से घर लौट रहे आरव और मानसी की दर्दनाक मौत
- आरव कक्षा 10 और मानसी कक्षा 9 की छात्रा थी
- मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम
- स्थानीय लोगों में गहरा शोक, प्रशासन ने जताया दुख


प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मदद और राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस हादसे ने पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की मार झेल रहे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



