

रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्ण और मर्यादित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक DJ सिस्टम उतरवा दिए। ये DJ मानकों से अधिक साउंड, बड़े आकार और नियमों की अनदेखी के चलते कार्रवाई की जद में आए।




पुलिस ने कई DJ संचालकों को चेतावनी दी और नियमों का उल्लंघन करने वाले DJ सिस्टम को मौके से वापस भेज दिया। कुछ मामलों में जब्ती की कार्रवाई भी अमल में लाई गई।



पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है कि धार्मिक यात्रा की गरिमा को बनाए रखना प्राथमिकता है, और जो कोई कांवड़ यात्रा की मर्यादा में खलल डालेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


हरिद्वार पुलिस ने DJ संचालकों को नियमों के तहत ही कार्य करने की हिदायत दी है और यह स्पष्ट कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के DJ सिस्टम सीज किए जाएंगे और गाड़ियां भी जब्त की जा सकती हैं।

मुख्य बिंदु:
- मंगलौर में 36 से अधिक DJ सिस्टम हटाए गए
- मानक से अधिक साउंड व आकार पर कार्रवाई
- DJ नियम उल्लंघन पर सख्ती, कई DJ वापस भेजे
- धार्मिक मर्यादा भंग करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई
- हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर, शांति व्यवस्था सर्वोपरि

पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और अनुशासन का पर्व है, और इसकी मर्यादा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।



