पंचायत चुनाव से पहले उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब भट्ठियाँ ध्वस्त

पंचायत चुनाव से पहले उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब भट्ठियाँ ध्वस्त

स्थन- खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने जिले के सीमांत खटीमा एवं नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सघन चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया।


इस दौरान विभाग ने सीमावर्ती राजमार्गों पर वाहनों की गहन तलाशी ली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टियों को भी नष्ट किया गया।

भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, लहन नष्ट

अभियान के दौरान नानकमत्ता क्षेत्र के पार खमरिया और पक्की खमरिया गांव में नाले के किनारे चल रही चार अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया।
तलाशी के दौरान 100 लीटर तैयार कच्ची शराब जब्त की गई, जबकि 8000 लीटर कच्ची शराब लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

सीमावर्ती राजमार्गों पर वाहन चेकिंग

खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र में जनपद स्तरीय प्रवर्तन टीम और खटीमा आबकारी टीम ने मिलकर सीमांत राजमार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अधिकारियों का कहना है कि पंचायत चुनावों में शराब के अवैध उपयोग को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है

अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है, और आगामी दिनों में भी अवैध नशा माफियाओं पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

“चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है,”
आबकारी विभाग अधिकारी, उधम सिंह नगर